भाजपा करेगी बाढ़ पीड़ितों की सहायता
बांसवाड़ा/चिड़ियावासा। कश्मीरमें बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भाजपा का अभियान बुधवार से चलाया जाएगा। नगर महामंत्री सुखलाल कलाल ने बताया कि सभी भाजपा कार्यकर्ता नगर में जाएंगे और धन रािश एकत्रित करेंगे। इसी प्रकार तलवाड़ा मंडल की ओर से 25 ग्राम पंचातयों में यह अभियान चलाकर राशि एकत्रित की जाएगी। मंडल अध्यक्ष मुकेश द्विवेदी ने बताया कि अभियान में मंडल के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सहयाेग करेंगे।