मदरसा स्कूलों को आधुनिक बनाने की पहल
मदरसोंमें पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक शिक्षा की दौड़ में शामिल करने के उद्देश्य काे लेकर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और मदरसा शिक्षकों की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में आधुनिक शिक्षा को बढ़ोतरी देने की जरूरत को लेकर बातचीत हुई, दूसरी ओर सुविधाओं को मुहैया कराने पर जोर दिया गया।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भैरुलाल भांड ने बताया कि गुणवत्तायुक्त शिक्षा को लेकर एक दिवसीय सभी मदरसा शिक्षकों की ट्रेनिंग कराने का निर्णय किया है। जिसमें राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद के मास्टर ट्रेनर इन मदरसा शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।
सहायक अधिकारी पीयूष पंड्या ने बताया कि बैठक के पीछे मूल उद्देश्य यही था कि विभाग और स्कूलों के बीच की दूरी को कम करना और समस्या-समाधान को लेकर विचार विमर्श करना। इसमें जिले के 26 मदरसा स्कूलों के 64 शिक्षकों ने भाग लिया। इन स्कूलों में 1700 बच्चे पढ़ाई करते हैं।