पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज चुने जाएंगे उप प्रमुख और उप प्रधान

आज चुने जाएंगे उप प्रमुख और उप प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. जिले की जिला परिषद के उप प्रमुख एवं पंचायत समितियों में उप प्रधान के लिए चुनाव 8 फरवरी रविवार को चुनाव आयोजित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी(कलेक्टर) प्रकाश राजपुरोहित ने सुबह 10 से 11 बजे तक नाम निर्देशन प्रस्तुत करना, प्रात: 11.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा, अपराह्न 1 बजे तक अयर्थिता वापसी, दोपहर1 बजे के तुरन्त पश्चात चुनाव चिन्ह आवंटन अयर्थियों की सूची तैयार करना, अपराह्न 3 से सायं 5 बजे तक मतदान (यदि आवश्यक हो), मतदान के तुरन्त पश्चात मतगणना, मतगणना के तुरन्त पश्चात परिणाम की घोषणा तथा चुनाव परिणाम की घोषणा के तुरन्त पश्चात शपथ दिलवाई जाएगी।