पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस में आने के बाद राजेश कटारा का कद बढ़ा

कांग्रेस में आने के बाद राजेश कटारा का कद बढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. पिछलेलोक सभा चुनाव के दौरान जनता दल यूनाइटेड छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले राजेश कटारा के लिए पंचायत राज चुनाव काफी सुखद रहा। उन्होंने जहां जनता दल यूनाइटेड में रहते हुए जहां खुद सांसद का चुनाव लड़ा और समाजवादी पार्टी में रहते हुए धीरजमल गणावा को विधायक का चुनाव लड़वाया था। जिसमें उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली थी। हां ये कहना उल्लेखनीय होगा कि उन्होंने उस समय धीरजमल गणावा का साथ देकर उन्हें पीपलखूंट पंचायत समिति का प्रधान बनवाने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन इस बार कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जहां उन्होंने नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जीतवाने में प्रभावी भूमिका निभाई थी, वहीं इस बार वे छोटी सरवन पंचायत समिति के निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुए।