- Hindi News
- लसाड़ा पुल के पास हादसे में कंपाउंडर की मौत
लसाड़ा पुल के पास हादसे में कंपाउंडर की मौत
बांसवाड़ा. लोहारियाथाना क्षेत्र में लसाडा पुल के पास शुक्रवार रात्रि को हुई घटना में कंपाउंडर की मौत हो गई। लोहारिया के एसआई करणसिंह ने बताया कि उदयपुर जिले के भबराना में मेल नर्स की पोस्ट पर कार्यरत गढ़ी क्षेत्र के सेनाला निवासी नीलेश पुत्र गुलाब डामोर शाम को अपने घर से भबराना जा रहा था। लसाडा पुल के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। नीलेश की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस मामले में नीलेश के भाई सुधीर डामोर ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।