पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत समिति छोटी सरवन में दो बाल विवाह रुकवाए

पंचायत समिति छोटी सरवन में दो बाल विवाह रुकवाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. महिलाएवं बाल विकास विभाग की ओर से शनिवार को दो जगह बाल विवाह रुकवाए गए और आपसी समझाइश के साथ परिवारों को पाबंद कर दिया गया। छोटी सरवन की बाल विकास परियोजना अधिकारी निर्मला मईड़ा प्रचेता रेखा दशोरा, पर्यवेक्षक सुन्दरी डिंडोर ने खजूरी ग्राम पंचायत के डूंगरा गांव में रमिला पुत्री वालचंद के बाल विवाह की सूचना पर मौके पर जाकर संबंधित परिवार को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्हें यह विवाह रोकने के लिए पाबंद किया। परिवार से शपथ-पत्र भरवाकर भविष्य में बालविवाह करने की शपथ दिलवाई। इसी प्रकार, गागरवा निवासी प्रदीप पुत्रा सेवालाल के यहां भी पहुंचकर बाल विवाह करने की शपथ दिलवाई। इस मौके पर घोड़ी तेजपुर पुलिस चौकीकर्मी खजूरी के पटवारी ने भी मदद की। छोटी सरवन तहसीलदार द्वारा नादिया ग्राम पंचायत के बोरपाड़ा (शक्ति नगर) निवासी मांगीलाल के यहां भी दल द्वारा परिवार सहित ग्रामीणों से मिलजुलकर समझाइश की।