नि:शुल्क बांटा जाएगा प्रश्न बैंक
बांसवाड़ा। बोर्डपरीक्षा परिणामों में फिसड्डी साबित होने वाले बांसवाड़ा जिले में शैक्षिक सुधार के लिए शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने अभिनव पहल की है। संगठन ने विषय विशेषज्ञों की मदद से कक्षा दसवीं के लिए विषयवार प्रश्न बैंक तैयार किया है। जिसे सरकारी स्कूलों में नि:शुल्क बांटा जाएगा। जिलाध्यक्ष गमीरचंद पाटीदार ने बताया कि वैसे तो यह काम विभाग को करना था, लेकिन अब तक विभागीय लापरवाही के चलते हमने बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए यह कदम उठाया है। दूसरी ओर 41 पेज की इस पुस्तिका में सभी 6 विषयों के महत्वपूर्ण प्रश्न है। जो बाेर्ड में आने की संभावना है। संगठन का मानना है कि यदि कमजोर विद्यार्थी को शिक्षक इन्हीं प्रश्नों की तैयारी कराए तो निश्चित ही परिणाम सुधार होगा। संगठन मंत्री गोपेश उपाध्याय ने बताया कि स्कूलों में विषयाध्यापकों का टोटा है, ऐसे में यह प्रश्न बैंक सहयोगी बनेगी।