आरक्षण के लिए लॉटरी 16 से
बांसवाड़ा। छोटीसरवन और तलवाड़ा पंचायत समितियों में पंचायती राज के चुनावों को लेकर लॉटरी कार्यक्रम तय कर दिया है। एसडीएम रूकमणि रियार ने बताया कि 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे पंचायत समिति बांसवाड़ा के लिए उपखंड कार्यालय बांसवाड़ा में पंचायतों एवं पंचायतों के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी की जाएगी। इसी क्रम में 16 दिसंबर को ही दोपहर 3 बजे पंचायत समिति तलवाड़ा के लिए पंचायत समिति भवन तलवाड़ा में तथा 17 दिसंबर को पंचायत समिति छोटी सरवन के लिए पंचायत समिति भवन छोटी सरवन में सुबह 11 बजे लॉटरी होगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 15 दिसंबर को शाम 4 बजे उपखंड कार्यालय में बैठक का आयोजन भी किया जाएगा।