पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तापमान 10 डिग्री पर लुढ़का

तापमान 10 डिग्री पर लुढ़का

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। शहरमें शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर दिनभर सर्द हवाएं चलती रही। दुपहिया वाहनधारी दुबके हुए दिखाई दिए। सुबह 11 बजे तक कई जगहों पर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। लोगों को दिन में भी गर्म कपड़े पहनकर ही निकलना पड़ा। गर्म कपड़ों की दुकानों में भीड़ भी रही। सुबह 11 बजे सूर्यदेव की हल्की किरणें धरती पर आई तो लोगों ने मामूली सी राहत ली। हालांकि आने वाले दो दिनों में एक से दो डिग्री न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दूसरी ओर अधिकतम तापमान में कमी भी सकने की संभावना है। ठंड कारण देर शाम लोग कम ही घरों से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।