- Hindi News
- कलेक्टर नहीं मिले तो चैंबर के बाहर बैठे कांग्रेसी
कलेक्टर नहीं मिले तो चैंबर के बाहर बैठे कांग्रेसी
एक साल पूरा होने पर भाजयुमो ने मनाया जश्न
भाजपा सरकार के विरोध में मनाया काला दिवस, पहले पार्टी के कार्यालय परिसर में दिया धरना, फिर पहुंचे कलेक्ट्रेट
इधर, सरकार कल से लगाएगी अपने कार्यों की प्रदर्शनी
जिलाकांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को काला दिवस मनाया गया। भाजपा सरकार पर एक साल में विफलता के आरोप लगाए। विरोध में कमेटी के कार्यालय के बाहर ही धरना दिया। इसके बाद पदाधिकारी आैर सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे। कलेक्टर शनिवार का अवकाश होने पर चैंबर में नहीं थे। इस पर पदाधिकारी उनके चैंबर के आगे ही बैठ गए और कलेक्टर के आने का इंतजार किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक भाजपा सरकार का विरोध चलता रहा, फिर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार की विफलताओं का जिक्र किया। विधायक मालवीया द्वारा मुख्यमंत्री बीपीएल आवास संबंधी आदेश के बारे में भी पूछा, इस पर कलेक्टर ने ऐसे किसी भी आदेश के नहीं आने की बात कहीं।
इससे पहले सभी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और बागीदौरा विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीया, प्रदेश सचिव अर्जुनसिंह बामनिया, पूर्व विधायक कांता भील सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता हरिदेव जोशी भवन प्रांगण में शामिल हुए। यहां वक्ताओं ने संबोधन दिया। फिर रैली के रूप में सभी कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख पवन कुमार रोकड़िया, पूर्व संसदीय सचिव नानालाल निनामा, जिला प्रमुख रेशम मालवीया, पूर्व विधायक कांता भील, राजेश कटारा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चांदमल जैन, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सेठिया, प्रधान सुनीता माल, हुरतैंग खड़िया, सवलाल, देवबाला, सीता डामोर, नवाब फौजदार मौजूद रहे। संचालन जमनालाल भट्ट ने किया।
सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से खांदू कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। लक्ष्मीकांत कलाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान हीरालाल, रामलाल, रणजीत शेखावत, दिनेश, राजेश के साथ ही अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चांदमल जैन : कांग्रेससे बागी होकर चुनाव लड़ने वाले इस बैठक में मौजूद नहीं रहें। इस पर एक बार तो संबंधित लोग सकते में गए। इस दौरान कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले भी कई मौजूद थे। इस बात को लेकर कुछ लोग असमंजस भी रहे।
प्रदेश सचिव अर्जुनसिंह बामनिया