पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतलाम से आए गेहूं में कचरा एक दिन बाद खाली हुआ

रतलाम से आए गेहूं में कचरा एक दिन बाद खाली हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. जिलेके भारतीय खाद्य निगम को रतलाम से गेहूं भेजा गया। गेहूं की जांच में कचरा पाया गया। इस पर गेहूं नहीं खाली कराने के आदेश जारी हो गए। इसके बाद शनिवार दोपहर बाद में इस गेहूं को खाली कराया गया है।

भारतीय खाद्य निगम को रतलाम से कई ट्रक गेहूं शुक्रवार को भेजा गया था। इस गेहूं का बांसवाड़ा में राशन की दुकानों और मिड-डे-मील के रूप में वितरण किया जाना है। जब इस गेहूं की प्रारंभिक जांच की गई तो इसमें काफी मात्रा में कचरा मिला हुआ था। इस कारण इन ट्रक को एफसीआई के मुख्य गोदाम के बजाय माहीडैम रोड स्थित बेयर हाउस पहुंचाया गया। यहां पर इन ट्रक को खड़ा करा दिया गया। जब ट्रक खाली नहीं हुए तो रतलाम से परिवहनकर्ता को भी आना पड़ा। उसने स्थानीय अधिकारियों से बातचीत भी की। इसके बाद शनिवार को दोपहर बाद वेयर हाउस में इनको खाली कराया गया है।

आगे क्या : वास्तवमें इस गेहूं में कचरा है तो इसकी रिपोर्ट स्थानीय कार्यालय की ओर से प्रदेश स्तरीय कार्यालय को भेजी जाएगी। कचरा निकला तो इसे वापस भी किया जा सकता है।

जांच के आदेश इससंबंध में बांसवाड़ा एफसीआई के प्रबंधक बीएल अहारी ने बताया कि कचरा निकला था, इसके बाद वेयर हाउस ट्रक भेज दिए गए हैं। साथ ही गुणवत्ता निरीक्षकों को गेहूं की जांच के आदेश दिए गए हैं। इस कारण गेहूं को वेयर हाउस में ही खाली कराया जाएगा।

गेहूं उतरने के बाद आए निरीक्षक

वेयरहाउस प्रभारी बीएल बुनकर ने बताया कि गुणवत्ता निरीक्षक आए नहीं थे, इस कारण गेहूं को खाली करा दिया गया है। बाद में गुणवत्ता वाले आए थे। उन्होंने नमूने आदि लिए हैं इनके संबंध में जो भी आदेश आएगा उसके अनुसार काम किया जाएगा।

बांसवाड़ा. वेयर हाउस के आगे कतार में खड़े ट्रक।