पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गमाना लूटकांड की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी

गमाना लूटकांड की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेअक्टूबर माह में जिले के सल्लोपाट थाना क्षेत्र के गमाना में हुई लूट के मामले में पुलिस आरोपियों तक पहुंचना तो दूर कोई सुराग तक नहीं लगा पाई है। मामले की जांच को लेकर पुलिस अब तक अंदाज के तीर ही मार रही है क्योंकि घटना के दो माह बाद भी वह मामले में किसी सुराग तक भी नहीं पहुंच पाई है।

यहथा मामला

पिछलेअक्टूबर माह में 17 तारीख को देर रात सल्लोपाट थाना क्षेत्र के गमाना गांव में 40 से अधिक लुटेरों ने हथियारों से लैस होकर गांव के 4 घरों में लूट की वारदात को अंजाम देते हुए कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की थी। वारदात के पीडितों के अनुसार हर घर में 7-8 लोग घुसे थे और पुरुष, महिला और बूढ़ों बच्चों को डराकर मारपीट करते हुए धमकाया तथा लूट लिया था।

महिलाने एक हमलावर को पहचाना

इसवारदात के बाद एक पीड़ित महिला ने लुटेरों में से 1 का हुलिया पहचाना था। जिसके संबंध में महिला ने पुलिस को भी सूचना दी थी। इससे लोगों में जल्द ही खुलासे की उम्मीद बंधी थी, लेकिन आज दिन तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं दूसरी ओर मोनाडूंगर सरपंच के घर हुई लूट का भी अब तक खुलासा नहीं होने से लोगों में आक्रोश हैं।

^गमाना लूट कांड की जांच जारी है। पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि आरोपी जल्द गिरफ्तार हों। जो लोग संदिग्ध हैं, उनकी तलाश की जा रही। वे सभी घरों से फरार है। पुलिस की टीमें मध्यप्रदेश में भी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। भैय्यालाल,थानाधिकारी,सल्लोपाट