- Hindi News
- राजेन्द्र बने मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
राजेन्द्र बने मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
बागीदौरा. राजस्थानराज्य पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ उपशाखा बागीदौरा की कार्यकारिणी का गठन प्रकाशचंद्र जैन सहायक प्रशासनिक अधिकारी बांसवाड़ा के सानिध्य में किया गया। कार्यकारिणी में राजेन्द्र पाटीदार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा सोहनलाल मछार उपाध्यक्ष, अश्विन पटोत संगठन मंत्री, नरेश मीणा मंत्री, धीरज मेहता कोषाध्यक्ष, बतुलबानु मंसूरी को महिला मंत्री ममता जैन को महिला संगठन मंत्री बनाया गया। इस मौके पर दीपक दवे, कांतिलाल ताबियार, दीपक दवे, सुमित्रा व्यास, रमेशचंद्र डामोर, कालूराम भगोरा ने अपने विचार रखे।
न्यूज इनबॉक्स .