- Hindi News
- यू डाइस फीडिंग में 50 फीसदी स्कूलों की लापरवाही
यू-डाइस फीडिंग में 50 फीसदी स्कूलों की लापरवाही
बांसवाड़ा. सर्वशिक्षा अभियान और माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत समस्त सरकारी स्कूलों के संस्थाप्रधानों को यू डाइस डीसीएफ पत्रक अनिवार्य रूप से भरकर ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में जमा कराने थे। लेकिन अब तक 50 फीसदी स्कूलों द्वारा यू डाइस डाटा पत्रक नहीं भरे गए है। जिस वजह से ऑनलाइन डाटा फीडिंग नहीं हो पाई है। इन समस्त स्कूलों को निर्देश दिए गए है कि यू डाइस डाटा तैयार कर 15 दिसंबर तक जिला कार्यालय में जमा कराए।