पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाविप की रंगोली प्रतियोगिता आज

भाविप की रंगोली प्रतियोगिता आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। भारतविकास परिषद द्वारा संस्कृति सप्ताह के पहले दिन बुधवार दोपहर 3 से शाम 4 बजे तक रातीतलाई के भारतीय विद्या भवन स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता कराई जाएगी। संस्कृति सप्ताह प्रभारी डॉ. आशा मेहता परिषद के सचिव जयेश जैन ने बताया कि प्रतिभागियों को सामग्री स्वयं लानी होगी। शाखा अध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल शर्मा ने बताया कि 11वीं-12वीं कक्षा के विद्यार्थी संस्कृति और मानव धर्म विषयक निबंध 500 शब्दों में लिखकर स्कूली प्रमाण पत्र सहित 27 सितंबर तक जमा करवा सकते हैं।