पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक दिन के लिए शिक्षक बने जिला कलेक्टर

एक दिन के लिए शिक्षक बने जिला कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। राज्य प्रारंभिक शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देश पर सर्व शिक्षा अभियान की ओर से शिक्षा संबलन अभियान मंगलवार को प्रारंभ हो गया। जिसमें जिला कलेक्टर से लेकर शिक्षा विभाग ने अफसरों ने स्कूलों में पूरे दिन रहकर पढ़ाई की जानकारी ली। जिला कलेक्टर केबी गुप्ता ने शहर से 5 किमी दूर राजकीय माध्यमिक स्कूल माकोद का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने जहां बच्चों को ब्लेक बोर्ड पर जोड़-बाकी-गुणा-भाग कराए, तो छोटे बच्चों से गिनती और पहाड़े सुने। बच्चों की क्लास में जाकर उनकी शैक्षिक प्रोग्रेस के बारे में जानकारी ली और समस्याओं को जाना। बाद में मिड डे मील का पोषाहार देखा और मूलभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। संस्थाप्रधान भुवनेश पंड्या ने कलेक्टर को स्कूली गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर वीरेंद्रसिंह राव भी मौजूद थे।

दूसरी ओर एसएसए के एडीपीसी उमेश अधिकारी ने बताया कि 66 अफसरों ने पहले दिन 66 स्कूलों का निरीक्षण किया। हालांकि 9 अफसर निरीक्षण करने नहीं पहुंचे। जिनके अपने प्रशासनिक कार्य में व्यस्त होने की जानकारी दी गई। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को भी 66 स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा।

कलेक्टर से मिले तो बच्चे हुए उत्साहित : माकोद स्कूल में अपने बीच में कलेक्टर को देखकर बच्चे उत्साहित दिखे। कोई गिनती सुनाने लगा, तो किसी ने पाठ पढ़कर अपनी योग्यता का परिचय दिया। इस मौके पर कक्षा 4 की निशक्त रीना का मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान मौखिक और भाषाई ज्ञान की भी कलेक्टर ने परीक्षा ली। कलेक्टर गुप्ता ने सभी बच्चों को शाबाशी देते हुए बेहतर पढ़ाई करने को कहा।

पहले दिन की गुणवत्ता न्यून : कई जगहों पर शिक्षा संबलन में कमियां भी नजर आई। जानकारी के अनुसार दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में अभी भी पाठ पढ़ना, जोड़-बाकी-गुणा-भाग, गिनती और बेसिक ज्ञान में कमजोरी सामने आई है। हालांकि विभाग की योजना के अनुसार इसी कमजोरी को आंकने के लिए ही यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि रीडिंग कैंपेन की प्लानिंग की जा सके। जिसमें कमजोर बच्चों का वर्ग बनाकर अलग से पढ़ाई कराई जा सके।
संबलन अभियान - माकोद स्कूल में बच्चों को पढ़ाया, बच्चों ने सुनाए पहाड़े और गिनती
बांसवाड़ा। राज्य प्रारंभिक शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देश पर सर्व शिक्षा अभियान की ओर से शिक्षा संबलन अभियान मंगलवार को प्रारंभ हो गया। जिसमें जिला कलेक्टर से लेकर शिक्षा विभाग ने अफसरों ने स्कूलों में पूरे दिन रहकर पढ़ाई की जानकारी ली।
जिला कलेक्टर केबी गुप्ता ने शहर से 5 किमी दूर राजकीय माध्यमिक स्कूल माकोद का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने जहां बच्चों को ब्लेक बोर्ड पर जोड़-बाकी-गुणा-भाग कराए, तो छोटे बच्चों से गिनती और पहाड़े सुने। बच्चों की क्लास में जाकर उनकी शैक्षिक प्रोग्रेस के बारे में जानकारी ली और समस्याओं को जाना।
बाद में मिड डे मील का पोषाहार देखा और मूलभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। संस्थाप्रधान भुवनेश पंड्या ने कलेक्टर को स्कूली गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर वीरेंद्रसिंह राव भी मौजूद थे।

दूसरी ओर एसएसए के एडीपीसी उमेश अधिकारी ने बताया कि 66 अफसरों ने पहले दिन 66 स्कूलों का निरीक्षण किया। हालांकि 9 अफसर निरीक्षण करने नहीं पहुंचे। जिनके अपने प्रशासनिक कार्य में व्यस्त होने की जानकारी दी गई। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को भी 66 स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा।


(माकोद स्कूल में बच्चों से बातचीत करते जिला कलेक्टर गुप्ता।)