पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवधि पार हो चुके हैं नगर स्कूल में जिला कंप्यूटर सेंटर के सभी कंप्यूटर

अवधि पार हो चुके हैं नगर स्कूल में जिला कंप्यूटर सेंटर के सभी कंप्यूटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| शिक्षा विभाग की ओर से संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नगर में संचालित जिला कंप्यूटर सेंटर के सभी कंप्यूटर अवधि पार हो चुके हैं। ये कंप्यूटर 2003 से पहले के खरीदे गए थे, जिन्हें एक निर्धारित समयावधि में अपडेशन करना था, लेकिन विभाग की लापरवाही की वजह से ऐसा नहीं हुआ है और आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में इसका उपयोग होता रहा है। इसके पहले भी 2009 में प्रशासनिक कार्यों में इन कंप्यूटरों का उपयोग हुआ है। नगर स्कूल के संस्थाप्रधान के मुताबिक इसे रिकॉर्ड में भी दर्शाया गया है। हालांकि इसके बाद कंप्यूटरों का अपडेशन करना चाहिए था, लेकिन तत्कालीन किसी कारणों की वजह से नहीं हो पाया। इसी का परिणाम रहा है कि फिलहाल 40 में से 14 कंप्यूटर पूरी तरह से खराब पड़े हुए हैं, जो उपयोग के काबिल नहीं है।

भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद इस मामले में जिला प्रशासन ने जहां नगर स्कूल और शिक्षा विभाग से रिपोर्ट तलब की है, वहीं विभाग भी हरकत में आया है। नगर स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील कुमार जैन ने बताया कि 2009 के दौरान कंप्यूटरों का उपयोग प्रशासनिक कार्यों में किया गया था। हालांकि कंप्यूटर खराब होने की वजह कंप्यूटरों का अपडेशन नहीं होना है।

इसी मामले में कलेक्टर केबी गुप्ता ने बताया कि हमने स्कूल इंचार्ज से पूरी रिपोर्ट मांगी है और शिक्षा विभाग से भी जानकारी ली रही है। हालांकि कितने कंप्यूटर बंद या चालू हैं, इस संबंध में विभाग को जानकारी देनी चाहिए थी।