नवरात्रि पर्यंत होगा कामधेनु अनुष्ठान
बांसवाड़ा। मंदारेश्वरमार्ग स्थित गो शाला में गो शाला परिवार एवं गाे रक्षा दल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें नवरात्रि पर्यंत कामधेनु अनुष्ठान किए जाने का निर्णय लिया। गो सेवा संघ अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि धार्मिक आयोजन पंडित भुवन पंड्या के आचार्यत्व में होगा। जिसमें पंडित नटवरलाल चौबीसा,पंडित पूर्णेश शर्मा सहयोग करेंगे।