पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल से शुरू होगी सड़कों की मरम्मत

कल से शुरू होगी सड़कों की मरम्मत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। बारिशके दौर के बाद अब 25 सितंबर को नवरात्र स्थापना पर क्रेशर गिट्टी प्लांट प्रारंभ होते ही सड़कों की मरम्मत का काम प्रारंभ होगा। नेशनल हाईवे के एईएन जेके प्रधान ने बताया कि दिलीप बिल्ड कोन कंपनी द्वारा नेशनल हाईवे के क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मत क्रेशर गिट्टी प्लांट शुरू होते ही प्रारंभ करवा दी जाएगी। कंपनी को ढाई वर्ष में प्रतापगढ़ से पाड़ी तक टूलेन पेव्ड शोल्डर सड़क का निर्माण करना है। वहीं सड़क निर्माण के बाद 5 वर्षों तक उसे ही सड़क की राइडिंग क्वालिटी मेंटेन करनी है।