पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली उत्पादन की एक मशीन बंद

बिजली उत्पादन की एक मशीन बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। कागदीपिकअपवियर बांध से पानी के व्यर्थ बहाव को रोकने के लिए माही पावर हाउस प्रथम की 25 मेगावाट क्षमता की एक विद्युत उत्पादन मशीन बंद की गई। दूसरी मशीन से बिजली उत्पादन प्रारंभ है। बिजली उत्पादन के बाद कागदी पिकअपवियर में आने वाले पानी को बाईं मुख्य नहर में 1500 क्यूसेक और दाईं मुख्य नहर में 300 क्यूसेक छोड़ा जा रहा है। गौरतलब है कि किसानों ने गर्मी बढ़ने और फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की थी। वहीं माही की नहरों,माइनर, सब माइनर में मरम्मत का काम भी जारी है।