पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेसजनों ने शिक्षा मंत्री सराफ का पुतला फूंका

कांग्रेसजनों ने शिक्षा मंत्री सराफ का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। कांग्रेसब्रिगेड जनजाति प्रकोष्ठ ने मंगलवार को शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ का पुतला फूंका। मंत्री सराफ द्वारा छात्राओं के बारे में दिए बयान-पढ़ना है तो पढ़ो, नहीं तो घर बैठ जाओ-का विरोध करते हुए गांधी मूर्ति चौराहे पर पुतला दहन किया। ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अतीत गरासिया ने बताया कि शिक्षामंत्री को व्यावहारिक ज्ञान और शब्दों की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान पूनम बाथम, चिंटू जैन, सुनील मीणा, लोकेश पारगी, राकेश पारगी, बंटी, राजेश, वीरेंद्र मौजूद थे।