अधिवेशन निरस्त होने पर शिक्षकों में रोष
बांसवाड़ा। शिक्षाविभाग ने शिक्षक संगठनों के दो दिवसीय शैक्षिक अधिवेशन निरस्त करने पर शिक्षक संगठनों ने रोष जताया है। शिक्षक संघ प्रगतिशील ने बैठक आयोजित कर अक्टूबर में करने के आदेश की निंदा की है। बैठक में अनिल मईडा, रमेश मईडा और भीमसिंह सुरावत ने बताया कि सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली और अचानक यह निरस्त का आदेश आना गलत है। कालूसिंह, राजेश गुदरादिया, राजेश निनामा ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। दूसरी ओर शिक्षक संघ प्राथमिक और माध्यमिक ने भी आदेश पर रोष जताया है। जिला मंत्री लक्ष्मीनारायण सिंह ने बताया कि उपचुनाव में हार से भी सरकार सबक नहीं ले रही है। अधिवेशन इसलिए निरस्त किए हैं कि इन दिनों शिक्षक दो मंत्रियों के खिलाफ हैं, अधिवेशन होने से माहौल बन जाएगा। संगठन की बैठक में लालसिंह चौहान, अजय शाक्यवंशी, नवल मिश्रा, अक्षय राज पाटीदार ने संबोधन दिया।