दयालु 22वें साल मौन रहेंगे
बांसवाड़ा। तलवाड़ानिवासी दयालु नाम से प्रख्यात नरेश पंड्या बांसवाड़ा की समृद्धि की कामना को लेकर नवरात्र में मौन व्रत रखेंगे। वे 21 सालों से मौन रहकर भक्ति उपासना करते है। उन्होंने कई राजस्थानी और गुजराती फिल्मों में काम भी किया है। दयालु ने हिंदी फिल्म प्राइड ऑफ राजपूताना वीरवर कला राठौड़ में शंकर भगवान की भूमिका निभाई थी।