- Hindi News
- किसानों के लिए हुई स्क्रेच कार्ड प्रतियोगिता
किसानों के लिए हुई स्क्रेच कार्ड प्रतियोगिता
बांसवाड़ा| सेवनागांव में महादेव किसान क्लब की ओर से एक खेत में बैठक रखी गई, जिसमें धान्या सीड्स कंपनी द्वारा स्क्रेच कार्ड प्रतियोगिता हुई। जिसमें विजेताओं को घड़ी, टॉवेल सहित कई सामग्री उपहार के रूप में दी गई। कंपनी के अधिकारी राहुल राठी और फील्ड वर्कर प्रकाश मकवाना ने खेती की आधुनिक पैदावार पर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के गुर बताए। इस दौरान सुभाष निनामा, मोहन सेवना, धुलीराम मईड़ा ने अपने विचार व्यक्त किए।