सांप के काटने पर इंजेक्शन खत्म
सर्पदंशसे के रोगियों के इलाज में उपयोगी एएसवी का इंजेक्शन एमजी अस्पताल में खत्म हो चुके हैं। ऐसे में अस्पताल में इलाज की कोई दूसरी दवा नहीं होने से सर्पदंश का इलाज संभव नहीं हो रहा। दूसरी ओर एएसवी के इंजेक्शन बाजारों में 4 हजार रुपए से अधिक कीमत में बिक रहे हैं।
जिलेभर से सर्पदंश के 156 से 160 पीड़ित एमजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होते हैं। इनमें से 50 से 60 मरीजों की मौत सर्पदंश से होती है।
जिले के अन्य अस्पतालों में सर्पदंश का इलाज संभव नहीं होने से जिले के सबसे बड़े महात्मा गांधी अस्पताल में हर दूसरे या तीसरे दिन 1 मरीज सर्पदंश का भर्ती होता है। जनवरी 2014 से अब तक सर्पदंश के 28 पुरुषों और 33 महिलाओं के केस दर्ज किए गए है। इनमें से 6 पुरुषों और 3 महिलाओं की मौत हो चुकी है। ऐसे में एएसवी इंजेक्शन की कमी से इस आंकड़े में बढ़ोतरी निश्चित है।