एबीवीपी ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
बांसवाड़ा। एबीवीपीने आरपीएससी के चेयरमैन हबीब खान गोराण को बर्खास्त करने की मांग की है। जिला संयोजक हेमंत राणा ने इस आशय का मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपियों की पहचान कर सजा देना, एसीएस श्याम एस अग्रवाल द्वारा शिक्षकों पर की गई टिप्पणी को लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। सीताराम खराड़ी, मुकेश मईडा ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।