पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ नियंत्रण के नाम पर राशि के दुरुपयोग काे लेकर प्रशासन ने रिपोर्ट मांगी

बाढ़ नियंत्रण के नाम पर राशि के दुरुपयोग काे लेकर प्रशासन ने रिपोर्ट मांगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। महात्मागांधी नरेगा योजना में बाढ़ नियंत्रण के नाम पर लाखों रुपए की राशि का दुरुपयोग करने के मामले में प्रशासन ने मनरेगा से रिपोर्ट मांगी है। वर्ष 12-13 में जो राशि जारी हुई थी, उस राशि का उपयोग कहीं नाला उपचार के नाम पर तो कहीं मेड़बंदी के नाम पर खर्च कर दी गई है। जहां राशि के उपयोग को लेकर वास्तविक जरूरत थी, वहां पर राशि का उपयोग नहीं हुआ है। इस मामले को लेकर दैनिक भास्कर ने 11 सितंबर के अंक में खबर प्रकाशित की थी। बाद में प्रशासन ने इसकी जानकारी जिला परिषद से मांगी है। इस संबंध में सीईओ आरएन चाहिल ने बताया कि अभी तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। दरअसल मनरेगा में बाढ़ नियंत्रण का एक मद बना हुआ है। इस मद में तय राशि का उपयोग बाढ़ बचाव कार्यों के लिए होता है, लेकिन राशि का उपयोग उन जगहों पर किया गया है, जहां बाढ़ के नाम का दूर-दूर तक वास्ता नहीं है।