पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वियतनाम के पत्थरों से चमकेगा त्रिपुरा सुंदरी मंदिर का गर्भगृह

वियतनाम के पत्थरों से चमकेगा त्रिपुरा सुंदरी मंदिर का गर्भगृह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा/तलवाड़ा. प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार में विदेशी पत्थर भी जुड़ने लगे हैं। मंदिर के गर्भगृह में वियतनाम के पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है।
मंदिर के गर्भगृह में इन दिनों चल रहे कार्यो में दीवारों को वियतनाम के महंगे मार्बल पत्थर से तराशा जा रहा है। इसे नवरात्र से पूर्व तैयार करने में दिन-रात कारीगर लगे हुए हैं। मंदिर की जीर्णोद्धार समिति के गंगाराम पंचाल ने बताया कि मंदिर में नवरात्र से पूर्व तक फोरीमंडप, गणेश-सरस्वती पावासन तैयार कर लिया जाएगा।
रंगमंंडप को भी मूर्त रूप प्रदान किया जा रहा है। कारीगरों के द्वारा पत्थरों पर घिसाई का कार्य जारी है। मंदिर समिति के प्रवक्ता अंबालाल पंचाल ने बताया कि पहला शिलापूजन 23 जून 2011 को प्रारंभ हुआ था, जिसके तहत अब तक 52 शिला पूजन में लगभग 1200 यजमानों के द्वारा शिलाओं की विधिविधान के साथ स्थापना पं. निकुजमोहन पंडया के आचार्यत्व में की जा चुकी है।
अगला शिलापूजन शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में किया जाएगा की जानकारी दी। चौदह चौखरा पंचाल समाज के अध्यक्ष कारीलाल पंचाल ने बताया कि नवरात्र की तैयारी को मूर्तरूप देने के लिए समितियों का गठन किया जा रहा है।