पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परमाणु बिजलीघर के निदेशक 20 को आएंगे

परमाणु बिजलीघर के निदेशक 20 को आएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। न्यूक्लियरपावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के अधिशासी निदेशक रोहित बनर्जी 20 सितंबर को बांसवाड़ा यात्रा पर आएंगे। पूर्व अधिशासी निदेशक डॉ. जीके शर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद रोहित बनर्जी पहली बार रहे हैं। वे इस दौरान पावर प्लांट के संबंध में कार्य की जानकारी लेंगे और संबंधित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वहीं एनपीसीआईएल के चीफ प्रोजेक्ट इंजीनियर रंजय शरण 17 सितंबर को बांसवाड़ा आएंगे। इस दौरान वे हाल ही में सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण के संबंध में बनाए गए नए नियमों के तहत कलेक्टर से मिलकर ग्रामीणों द्वारा पूर्व में रखी गई मांग और मुआवजे के बारे में विचार विमर्श कर आगे की कार्रवाई को अंजाम देंगे।