- Hindi News
- 7 दिनों में सड़क नहीं बनी तो जाम लगाने की चेतावनी
7 दिनों में सड़क नहीं बनी तो जाम लगाने की चेतावनी
बांसवाड़ा। माहीसरोवर नगर विस्तार और पुष्पा नगर संयुक्त विकास समिति जयपुर रोड के बाशिंदों ने 7 दिनों में श्रीखाटूश्यामजी मंदिर से प्रताप सर्किल तक की सड़क ठीक नहीं कराने पर 21 सितंबर को जाम लगाने की चेतावनी दी है। साथ ही, धरना-प्रदर्शन के लिए आगाह किया है। सड़क की बदहाली से त्रस्त हो चुके क्षेत्रवासियों ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को लिखे शिकायत पत्र में बताया कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद कॉलोनीवासियों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त हाे चुकी सड़क पर वाहनों की अावाजाही के कारण धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। इस सड़क का निर्माण 3 जुलाई को हुआ था, जिसके तीसरे दिन ही सड़क टूटनी प्रारंभ हो गई थी। साथ ही उन्होंने स्ट्रीट लाइट लगाने, बिजली की बेमियादी कटौती बंद करने की मांग की है। गौरतलब है कि इस सड़क का निर्माण कई बार हो चुका है, फिर भी यह खस्ता हो चुकी है।
डूंगरपुर-उदयपुर लिंक रोड पर धूल से परेशान वाहनधारी।