- Hindi News
- सर्व शिक्षा अभियान में अफसर को लेकर पटाक्षेप
सर्व शिक्षा अभियान में अफसर को लेकर पटाक्षेप
सर्वशिक्षा अभियान के सहायक परियोजना समन्वयक उमेश अधिकारी ने सोमवार को एडीपीसी का कामकाज संभाल लिया है। शुक्रवार को अधिकारी ने एज्यूम (आदेश की पालना में स्वत: कार्यग्रहण, या कार्यभार नहीं देने की स्थिति में जबरन चार्ज लेना) कर एडीपीसी के पद का चार्ज ग्रहण किया था।
गत 2 सितंबर को राज्य प्रारंभिक शिक्षा परिषद ने एडीपीसी डॉ. हरिशंकर मारू को मूल विभाग कॉलेज शिक्षा के लिए कार्यमुक्त कर दिया था। इसके बाद चार्ज का हस्तांतरण का कार्य बाकी थी। दूसरी ओर इसको लेकर 12 सितंबर को उमेश अधिकारी ने इस मामले में सीईओ जिला परिषद और डीपीसी एसएसए के मार्गदर्शन और निर्देश पर 2 सितंबर के आदेश की पालना करते हुए चार्ज एज्यूम किया था। इस पूरे मामले में भ्रम की स्थिति इसलिए बनी हुई थी, कि डॉ. मारू ने बताया था कि उन्हें मौखिक निर्देश मिले है। इस वजह से चार्ज का हस्तांतरण का काम नहीं हो पाया था।
एडीपीसी उमेश अधिकारी ने बताया कि उन्होंने उच्चाधिकारियों के आदेश की पालना की है और 2 सितंबर को राज्य प्रारंभिक शिक्षा परिषद से जारी आदेश के अनुसार उन्हें चार्ज लेने के निर्देश थे, इसी वजह से निर्धारित दस दिनों की अवधि में ही एज्यूम कर चार्ज ग्रहण किया है। आगे की कोई कार्रवाई बाकी हो तो वह डीपीसी करेंगे।