- Hindi News
- एसपी ने एफआर देने के मामले में एसआई को चार्जशीट दी
एसपी ने एफआर देने के मामले में एसआई को चार्जशीट दी
बांसवाड़ा| एसपीबांसवाड़ा अनिल कुमार टांक ने कुशलबाग पैलेस में जेसीबी को नुकसान पहुंचाने और तोड़फोड़ करने के एक मामले में एफआर देने वाले सब इंसपेक्टर को चार्जशीट दी है। एसपी ने कोतवाली में दर्ज प्रकरण संख्या 410/2008 में आरोपी विजय कुमार और चार अन्य लोगों के विरुद्ध जुर्म धारा 427,336, 337/ 34 भारतीय दंड संहिता में प्रमाणित माना है। जबकि उक्त प्रकरण में राजनैतिक प्रभाव के कारण घटना को मात्र 427,323 भादंसं की मानी, जिससे कि आरोपी को राहत मिले। उन्होंने चार्जशीट में लिखा कि सब इंसपेक्टर गोविंदसिंह हाल जिला सिरोही ने धारा 336 भादंसं को क्यों नहीं माना, इसे स्पष्ट नहीं किया है। एसपी ने अनुसंधान और कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर इस कृत्य को विभागीय नियमानुसार दंडनीय माना है।