- Hindi News
- पावागढ़ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप पलटी
पावागढ़ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप पलटी
भास्कर न्यूज| सज्जनगढ़/बांसवाड़ा
सज्जनगढ़क्षेत्र के नेशनल हाईवे 113 पर आमलीपाड़ा गांव के पास पावागढ़ में माताजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्घालुओं से भरी मैक्स टैक्सी पलट गई। दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 घायल हाे गए।
थानाप्रभारी राजेंद्र सिसोदिया ने बताया कि दुर्घटना में भुवासा थाना इलाके के लोहारिया निवासी सुरेंद्रसिंह पुत्र बहादुरसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को लेकर भुवासा निवासी हमीर पुत्र हुरजी डामोर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अपनी प|ी कुछ ग्रामीणों के साथ टैक्सी लेकर रविवार रात 8 बजे भुवासा से पावागढ़ गुजरात में माताजी के दर्शन करने के लिए निकला। भीलकुआं से दो किलोमीटर दूरी पर देररात 12.45 बजे नेशनल हाईवे 113 पर चालक पुखराजसिंह तेज गति से लापरवाही के साथ चलाने लगा। इसके कारण गाड़ी तीन-चार पलटी खा गई। दुर्घटना में सुरेंद्रसिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बबली, गीता, लक्ष्मण, सुभाष, रमीला, दितु, माया घायल हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर थानाधिकारी सिसोदिया के साथ ही एएसआई रायसिंह चुंडावत मयजाब्ते घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार करवाया।
सज्जनगढ़. अस्पताल में भर्ती सड़क हादसे में घायल महिला।
सज्जनगढ़. पावागढ़ माताजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप पलटी।