- Hindi News
- राजतालाब कब्रिस्तान परिसर में 101 पौधे रोपे
राजतालाब कब्रिस्तान परिसर में 101 पौधे रोपे
बांसवाड़ा| जिलामुस्लिम छात्र अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और दिलदार नौजवान कमेटी की ओर से सोमवार को समीर मोहम्मद सिंधी के नेतृत्व में राजतालाब सुन्नी कब्रिस्तान परिसर में 101 पौधे रोपे गए। साथ ही इन पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया। इस मौके पर रफीक भाई, मोहसीन, नौशाद, आसिफ खान, सोनू, तबरेज, पीनू भाई, मुजफ्फर, शाहरुख, परवेज अंसारी आदि मौजूद थे।
कब्रिस्तान परिसर में पौधे रोपते मुस्लिम छात्र अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता।