पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रकों को माल खाली कराने का इंतजार

ट्रकों को माल खाली कराने का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाइव रिपोर्ट

भास्करन्यूज|बांसवाड़ा

जिलेमें स्थित भारतीय खाद्य निगम के पास केवल भंडारण का काम है। उदयपुर एफसीआई के अधीन संचालित इस निगम के पास पहले दो बड़े खुले गोदाम थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बंद कर दिए हैं। फिलहाल एक तो उदयपुर मार्ग पर मूल गोदाम है और निचला घंटाला रोड पर वेयरहाउस को किराए पर ले रखा है। इस एफसीआई पर पूरा नियंत्रण उदयपुर से होता है, यहां केवल संचालन करने वाले कुछ कर्मचारियों की ही ड्यूटी लगाई हुई है, जिसकी संख्या भी 10 के आसपास है।

दूसरी ओर यहां का निगम खरीदी नहीं करता है, लेकिन समर्थन मूल्य वाले अनाजों का भंडारण करता है। जिसे राज्य सरकार के आदेश पर मिड डे मील, राशन की दुकानों और अन्य स्कीम के तहत आदेश मिलने के बाद वितरण का काम करता है। हालांकि इसके लिए रसद विभाग से आदेश मिलना जरूरी है। स्वयं के हस्ते भंडारण के अलावा कोई भी काम नहीं है। वितरण का कार्य भी ठेकेदारों के माध्यम से होता है, जो सीधे ही रसद विभाग से जुड़े होते हैं। इस पूरे मामले को लेकर जब बातचीत का प्रयास किया तो बताया गया कि डिपो मैनेजर उदयपुर बैठते हैं और वे ही सब बता सकते हैं।

केस -2 एफसीआईगोदाम के अंदर गेट पास मिलने के बाद ही ट्रक की एंट्री होती है। जहां अंदर एक बार ट्रक का वेट होता है और इसके बाद ही गोदाम में माल खाली होता है। इसी तरह से ट्रक भरने का भी सिस्टम बना हुआ है। एक कर्मचारी ने बताया कि वेट के दौरान बिल्टी में बताए गए वजन का भी मिलान किया जाता है। जिन ट्रकों को गोदाम के नंबर बताए होते हैं, वे उसी गोदाम के पास जाएगा। अभी दो ही गोदाम है।

समय -सोमवार दोपहर 1 बजे

स्थल-शिक्षा विभाग कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग

केस -1 एफसीआईगोदाम के मुख्य मार्ग से लेकर मैन रोड तक 17 ट्रक खड़े हुए थे, जिन्हें अपनी बारी का इंतजार था। ये ट्रक दूसरी जगहों से गेहूं लाकर यहां पर खाली करते हैं और यहां से माल ले जाकर आदेश के अनुसार दूसरी जगह खाली करते हैं। एक ट्रक चालक सत्तनसिंह ने बताया कि वह हरियाणा से गेहूं लेकर आया है। दूसरी ओर प्रत्येक ट्रक को अंदर जाने की इजाजत बिल्टी की एंट्री के बाद क्रम से होती है।

बांसवाड़ा एफसीआई गोदाम के बाहर अनाज से भरे खड़े ट्रक जिन्हें खाली कराने का इंतजार है।