- Hindi News
- बांसवाड़ा टैक्सी यूनियन का गठन, नागर बने अध्यक्ष
बांसवाड़ा टैक्सी यूनियन का गठन, नागर बने अध्यक्ष
बांसवाड़ा| शहरके कुशलबाग टैक्सी स्टैंड पर सोमवार को टैक्सी यूनियन के चुनाव पूर्व अध्यक्ष अब्दुल वहीद खान के नेतृत्व में हुए। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष रामनिवास नागर, उपाध्यक्ष सज्जाद मोहम्मद पठान उर्फ पप्पू पठान, कोषाध्यक्ष देवेंद्र यादव, सचिव प्रवीणसिंह, मंत्री इकबाल, मुन्ना भाई, प्रिंस, इमरान, वाहीद, अनवर, सदस्य के रूप में जयसिंह, बंशीलाल, बाबूभाई, मुजफ्फर, शेरखान को बनाया गया। यूनियन के पदाधिकारियों ने स्टैंड के लिए स्थाई जमीन की मांग को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने का निर्णय लिया।
बांसवाड़ा टैक्सी यूनियन संघ की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी।