- Hindi News
- गर्ल्स कॉलेज में छात्रासंघ कार्यालय का उद्घाटन
गर्ल्स कॉलेज में छात्रासंघ कार्यालय का उद्घाटन
बांसवाड़ा| श्रीहरिदेवजोशी कन्या महाविद्यालय में सोमवार को छात्रा संघ कार्यालय का उद् घाटन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में अतिथि एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अशोक डामोर, पार्षद सीता डामोर, युवक कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष नटवर तेली आदि के सानिध्य में किया गया। अपने संबोधन में डामोर ने कहा कि विद्यार्थियों ने एनएसयूआई पर विश्वास व्यक्त किया है, इसलिए मिलकर सभी यह प्रयास करें कि यह भरोसा बना रहे। पार्षद सीता डामोर ने बालिकाओं का आह्वान किया कि किसी भी प्रकार की समस्या हो, लेकिन बुलंद आवाज के साथ उठाएं, ताकि उसका निराकरण हो सके। इस मौके पर छात्रासंघ अध्यक्ष तोली डामोर ने नए कक्ष में पदभार ग्रहण किया और विश्वास जताया कि हमेशा ही छात्राओं के हित में काम करेगी। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. टीआर मेघवाल, आशा मेहता, उपाध्यक्ष रेखा मईडा, महासचिव सरोज मईडा, संयुक्त सचिव शीतल राठौड़ मौजूद रही।
गर्ल्स कॉलेज में छात्रा संघ कार्यालय का उदघाटन करतीं पार्षद सीता डामोर।