- Hindi News
- बांसवाड़ा के दोनों पावर हाउस में मशीनें ट्रिप
बांसवाड़ा के दोनों पावर हाउस में मशीनें ट्रिप
बांसवाड़ा| राज्यविद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के लोधा परिक्षेत्र में 220 केवी क्षमता के जीएसएस स्थित ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से माही पावर हाउस प्रथम-द्वितीय की मशीनें ट्रिप हो गईं। जिससे शनिवार सुबह 9 से लेकर दोपहर 1 बजे तक बिजली उत्पादन ठप रहा। करीब दो लाख यूनिट बिजली उत्पादन का नुकसान हुआ। एक्सईएन दिलीप गेहानी ने बताया कि लोधा जीएसएस के ट्रांसफार्मर में फाल्ट आते ही 50 मेगावाट क्षमता के पावर हाउस प्रथम और 90 मेगावाट क्षमता के पावर हाउस द्वितीय की मशीनों से लोधा जीएसएस को जाने वाले फीडर ट्रिप हो गए। जिसके कारण मशीनों से बिजली उत्पादन होना बंद हो गया। बाद में फाल्ट ठीक होने के बाद दोनों पावर हाउस में बिजली उत्पादन प्रारंभ कर दिया गया।