- Hindi News
- कार हादसे में बांसवाड़ा की शिक्षिका की मौत
कार हादसे में बांसवाड़ा की शिक्षिका की मौत
पिंडवाड़ा (सिरोही) | शहरके पास से गुजर रहे नेशनल हाईवे 27 पर मंगलवार को उदयपुर से माउंट आबू घूमने जा रहे दो परिवार के लोगों की कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बांसवाड़ा की त्रिपुरा कॉलोनी निवासी सुमन चौहान (35) की मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक महिला समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। इधर, कार में सवार 3 साल 6 माह के दो मासूमों के खरोंच तक नहीं आई। हादसा सड़क पर अचानक आए बंदर को बचाने के फेर में हुआ। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह गौरव राठौड़ (25) निवासी सुखेर उदयपुर कालू भाट (26) पुत्र नारायणलाल निवासी बांसवाड़ा अपने परिवार समेत कार में सवार होकर उदयपुर से माउंट आबू जा रहे थे। इस दौरान पिंडवाड़ा के पास फोरलेन पर एक बंदर अचानक कार के सामने आने से कार असंतुलित हो गई और सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए सड़क से नीचे उतर गई। शेष|पेज 8 पर
(मम्मी तो घर नहीं आई, मौत की खबर गई- पढ़ें|2)
हादसेमें कार में सवार सुमन चौहान की मौत हो गई।
जबकि गौरव राठौड़ उसकी प|ी श्वेता (25), कालू भाट (38), गजेंद्र कुमार (22) पुत्र रमेशलाल निवासी सुखेर गंभीर घायल हो गए। कार में गौरव राठौड़ का 6 माह का बेटा सुमन चौहान का 3 साल का बेटा चर्चित भी सवार था, जिन्हें खरोंच तक नहीं आई। घायलों को उदयपुर लाया गया, जबकि सुमन का शव पिंडवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वह सरकारी शिक्षिका थी।
रेलिंग से टकराने से हुई सुमन की मौत
घटना के दौरान कार असंतुलित होकर रेलिंग तोड़ते हुए सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में रेलिंग का एक हिस्सा कार में सवार सुमन के सिर से टकरा गया, जिससे सुमन को गंभीर चोट आई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सुमन के बाल खून रेलिंग पर लगे हुए थे।
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।