- Hindi News
- 75 किमी लंबा बनाना है रेलवे ट्रैक 500 मीटर से ही आगे नहीं बढ़ा काम
75 किमी लंबा बनाना है रेलवे ट्रैक 500 मीटर से ही आगे नहीं बढ़ा काम
बांसवाड़ाको रेलवे लाइन से जोड़ने के काम में सरकार की सख्त हिदायत भी तेजी नहीं ला पा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों को अपने स्थानीय हिस्से में 75 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक बनाना है, जिसमें से एमओयू (समझौते का अनुबंध) होने के बाद सिर्फ 500 मीटर का ही काम चल रहा है। शेष किलोमीटर में कुछ भी काम नहीं हो पाया है। ऐसे में एमओयू के अनुरूप डूंगरपुर से रतलाम वाया बांसवाड़ा 189 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य समय पर हो पाना मुश्किल हो चुका है।
इस काम के लिए राज्य सरकार द्वारा 200 करोड़ रुपए एडवांस दिए जा चुके हैं। इसके विपरीत उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों द्वारा रेलवे ट्रैक निर्माण की गति काफी धीमी रही है और ही बजट का सही उपयोग हो पा रहा है। अब राज्य सरकार की ओर से राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के एसई एमएल अग्रवाल रेलवे से काम की गति बढ़ाने को कह रहे हैं। वे यह भी कह चुके हैं कि एडवांस में रुपए देने के बाद भी काम की स्पीड धीमी है तो इस पर ऑडिट आक्षेप बन सकता है।
रेलवे लाइन बिछाने के इस पूरे काम के लिए कुल 24 सौ करोड़ में से आधी राशि राज्य सरकार और आधी राशि रेलवे मंत्रालय द्वारा दिए जाने का एमओयू हो चुका है। इसके बावजूद काम नहीं होने पर पूर्व में दी गई 200 करोड़ की राशि का ब्याज तक नहीं मिल रहा है। इससे राज्य सरकार को खासा नुकसान हो रहा है। हालत यह है कि भू-अवाप्ति संबंधी कार्य में की जा रही देरी के चलते जो काम तयशुदा समय सीमा में होना था, वही काम देरी से होगा। इधर, शहर के उत्तर पश्चिम रेलवे कार्यालय के पास काम ही नहीं है। दफ्तर का काफी स्टाफ काम के अभाव में बेकार बैठा रहता है, जिनका उपयोग संबंधित कार्यों के लिए नहीं हो पा रहा है।
विभागों में सामंजस्य नहीं होने की भी अड़चन
जमीनके मुआवजे में चेक वितरण नहीं करने को लेकर अनावश्यक राजनीतिक दबाव बनाया गया था, जो मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की बांसवाड़ा यात्रा के दौरान पूरी तरह से टांय-टांय फिस्स हो गया था। इसके बाद भी अड़चनें खड़ी करना बदस्तूर जारी है। वहीं रेलवे, राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि., राजस्व विभाग, पुलिस विभाग में आपसी सामंजस्य नहीं है। इस कारण मौके पर काम करने वालों को भी खासी दिक्कतें रही हैं।
रेलवे लाइन बिछाने के काम के लिए राज्य सरकार की ओर से 26 मार्च 2011 को 200 करोड़ रुपए अग्रिम