ऑनलाइन फाॅर्म का अंतिम दिन
स्नातक परीक्षा
बांसवाड़ा| मोहनलालसुखाड़िया विश्वविद्यालय की ओर से बीए नियमित विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरने का बुधवार को आखिरी दिन है। हालांकि इस बार विश्वविद्यालय ने ई-मित्र केंद्र को भी अधिकार दिए हैं, इस वजह से विद्यार्थियों को अपने स्तर पर सुविधा मिल रही है।
दूसरी ओर श्री गोविंद गुरु कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश डामोर ने कुलपति को पत्र लिखकर अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। डामोर ने बताया कि जिले से करीब 10 हजार नियमित विद्यार्थी आवेदन करेंगे। ऐसे में नहीं लगता है कि सभी केंद्रों से या व्यक्तिगत तौर पर ऑनलाइन आवेदन भरे जा सके। इसलिए 10 दिन का समय बढ़ा दिया जाए तो संभव है कि विद्यार्थियों को सुविधा मिल जाए। इसके साथ ही ज्ञापन की प्रति कुलपति को भी भेजी गई है।ेssss