पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी आठ बीडीओ को नोटिस

सभी आठ बीडीओ को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला परिषद

जिलापरिषद ने बीआरजीएफ (अन्य पिछड़ा वर्ग निधि) की राशि की उपयोगिता को लेकर आठाें विकास अधिकारियों को नोटिस दिया है। सभी से राशि खर्च करने और शेष राशि को लेकर हिसाब किताब मांगा है। दो दिन पहले ही जारी की गई नोटिस में बताया है कि सीए ऑडिट के बाद राशि को लेकर जानकारी जिला परिषद को नहीं भेजी गई है। जबकि बीआरजीएफ की राशि का फंड ट्रांसफर जिला परिषद के माध्यम से ही होता है। ऐसे में पहली जानकारी जिला परिषद को ही भेजी जानी चाहिए। गौरतलब है कि ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से सभी पंचायत समितियों के लिए बीआरजीएफ के माध्यम से फंड तय होता है। जिसमें जिला परिषद सदस्यों की भी अनुमति होती है। एसीईओ एसएस तंवर ने बताया कि पंचायत समितियों से इस संबंध में हमने नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही राशि को खर्च कर यूसी रिपोर्ट भी भेजने को कहा है।