त्रिमेस की संभागीय बैठक आज
बांसवाड़ा। श्रीत्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की संभाग स्तरीय बैठक बुधवार को कुशलबाग मैदान में होगी। इस बैठक में उदयपुर संभाग के समस्त चौखरा अध्यक्ष, ग्रामीण ईकाइयों की समस्त कार्यकारिणी के सदस्य भाग लेंगे। उदयपुर संभाग समन्वयक टीआर जोशी ने बताया कि बैठक का आयोजन शिवकथा पांडाल में सुबह दस बजे होगा।