पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन के लिए महिला को धमकाया, 11 लोगों के खिलाफ लगाए आरोप

जमीन के लिए महिला को धमकाया, 11 लोगों के खिलाफ लगाए आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| सदरथाना क्षेत्र उदपुरा में 11 लोगों ने एक महिला के साथ बदसलूकी की।

उदपुरा निवासी शारदा प|ी बापूलाल डामोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने प्रकाश नामक युवक के पास से जमीन खरीदी थी। जिसके रुपए भी उसने ले लिए थे, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हुई थी। प्रकाश आजकल में रजिस्ट्री करा देने का कहकर टालता रहता था। इस दौरान शारदा ने उस जगह में अपना घर बनाकर रहना शुरू कर दिया था। 26 नवंबर को उदपुरा निवासी नगजी पुत्र कालिया चरपोटा अन्य 10 लोगों के साथ आया और गाली गलौच कर उसे जगह खाली करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि जगह की रजिस्ट्री उनके नाम है।