दहेज की खातिर घर से निकाला
बांसवाड़ा| खमेराथाना क्षेत्र की एक महिला ने दहेज प्रताड़ना को लेकर अपने पति और 6 अन्य लोगों के पुलिस केस दर्ज कराया।
मंगेलापाड़ा निवासी गीता प|ी गटू निनामा ने बताया कि उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। इसी बात को लेकर 28 अक्टूबर को दोपहर उसके संग मारपीट करना शुरू कर दिया और बाद में उसे घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तथ्यों के आधार पर जल्दी केस को सुलझाया जाएगा।