पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कन्या भ्रूण हत्या पाप ही नहीं महापाप है: गिरि बापू

कन्या भ्रूण हत्या पाप ही नहीं महापाप है: गिरि बापू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. शिवपुराण कथा के छठे दिन गिरी बापू के शिव महिमा का वर्णन करने के दौरान कहा कि आंगन में अगर बेटी का जन्म होता हैं, तो स्वर्ग धरती पर उतर आता है। माता-पिता बहन की सेवा में किसी को पूछने की जरूरत नहीं होती है।

साथ ही उन्होंने कहा कि जिनके दाम्पत्य जीवन में जन्म हुआ है, उनका जीवन महान हैं। कन्या भ्रूण हत्या पाप ही नहीं महापाप हैं। घर की बेटियों को खूब आदर,स्नेह प्रेम दो। उन्होंने अहंकार के बारे में कहा कि अहंकारी मानव को अपमान, विष के समान लगता हैं। वह अपने अपमान को सहन नहीं कर सकता है। हमारे जीवन में शब्द का बड़ा महत्व हैं। शब्द व्यवहार का मूल आधार हैं। शब्द किसी के सामान तथा अपमान के लिए होते हैं।

मधुरवाणी हमारी पहचान होती हैं। हमेशा मधुर बोले, मीठा बोले। सज्जनों का संग अमृतफल के समान हैं। किसान अन्न पैदा करता हैं वह परमात्मा का आधार कुंड है। व्यक्ति का मत देश की सेवा के लिए होता है। जीतने वाले प्रत्याशी को चाहिए कि समय का सदुपयोग कर जनता देश की सेवा करें। धर्म और समाज को छोड़कर कभी अलग होना। सनातन धर्म को अभी तक कोई खंडित नहीं कर सकता है और ही खंडित कर पाएगा।

गरबा गायक हेमंत चौहान आएंगे

शिवकथा आयोजन समिति के अध्यक्ष निमेष मेहता ने बताया कि 10 दिसम्बर को शाम 6 बजे बटूकों का सामूहिक गणेश पूजन होगा एवं सायं 7 बजे से गुजरात के प्रख्यात गरबा गायक हेमन्त चौहान की प्रस्तुति के साथ गरबा-रास का आयोजन होगा। इसी के साथ 11 फरवरी को सर्वब्राह्मण समाज का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार भी होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

माताजी का प्राकट्य उत्सव मनाया

कथा के अंत में माताजी का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। तथा गरबा नृत्य के अन्तर्गत श्रद्धालु़ भाव विभोर होकर खूब झूमे। व्यासपीठ पूजन पूर्व विधायक अर्जुन बामनिया, राजेश टेलर, विकेश मेहता, राकेश सेठिया, विनोद अग्रवाल, मानस महिला मंडल, शिव हनुमान सुंदरकांड महिला मंडल, श्रीराम कृष्ण सत्संग मंडल एवं यजमान परिवार द्वारा व्यास पीठ का पूजन किया गया।