मां से हुआ झगड़ा, महिला ने पिया कीटनाशक
बांसवाड़ा। दानपुरके गांव में एक युवती ने कीटनाशक पी लिया। जिस पर उसके परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए बांसवाड़ा स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में लाए। जहां डॉक्टरों ने उसका शीघ्र इलाज शुरू कर भर्ती कर दिया। हॉस्पिटल चौकीप ्रभारी के अनुसार कुंडल निवासी नर्बदा का उसकी मां से झगड़ा होने पर कीटनाशक पी लिया था।