पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैन में आग लगी, तुरंत बुझाया, कोई हताहत नहीं

वैन में आग लगी, तुरंत बुझाया, कोई हताहत नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। दाहोदरोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास एक वैन में अचानक आग लग गई। जिससे तत्काल पंप के फायर से तुरंत बुझाया गया। इससे बड़ा हादसा होते होते टल गया। जानकारी के अनुसार एक वैन चालक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराकर आगे बढ़ रहा था कि अचानक वैन के आगे से धुंआ निकलने लगा। जिसकी भनक लगते ही पंप पर ही मौजूद फायर सैफ्टी से उस पर काबू पाया गया। हालांकि इससे कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और उसके बाद वैन चालक वैन लेकर निकल गया। इस दौरान मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई।