तलवाड़ा लूटकांड में जल्द होगा खुलासा
बांसवाड़ा। तलवाड़ाकस्बे मे करीब 20 दिनों पहले हुई 6 जगहों पर लूट का जल्द खुलासा होने की अब उम्मीद जगी है। पुलिस के अनुसार इस पूरे में मामले में जांच के दौरान काफी महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जिसके आधार जल्द ही खुलासा हो जाएगा। पुलिस की पूरी टीम चोरों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
उल्लेखनीय है कि तलवाड़ा में लूट की वारदातों को लेकर लोगों में आक्रोश और पुलिस के प्रति नाराजगी व्याप्त थी। चोरों ने कस्बे के सबसे प्रसिद्ध गणेश मंदिर सहित 5 मंदिरों और 1 पेट्रोल पंप पर 2 घंटों के भीतर लाखों की लूट को अंजाम दिया था। घटना के दिन ही एसपी राजेंद्र प्रसाद गोयल, एएसपी राजेश कांवत, डीएसपी विक्रमसिंह और सीआई सुरेंद्रसिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया था और लोगों को शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया था।