- Hindi News
- औदिच्य ब्राह्मण समाज शिक्षा प्रचार समिति की बैठक
औदिच्य ब्राह्मण समाज शिक्षा प्रचार समिति की बैठक
बांसवाड़ा। वागड़प्रांतीय सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज शिक्षा प्रचार समिति बांसवाड़ा-डूंगरपुर की बैठक रातीतलाई छात्रावास भवन में की गई। संगठन मंत्री सुरेश मेहता ने बताया कि बैठक में 25 दिसंबर को भीलूड़ा में होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह पर चर्चा की गई। समारोह के लिए अब तक दोनाें जिलों से 65 प्रविष्ठियां चुकी हैं। डॉ. दिनेश भट्ट ने बताया कि प्रविष्ठियां जमा करवाने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर है। उन्होंने बताया कि 10वीं-12वीं में 70 प्रतिशत, स्नातक और अधिस्नातक में 80 प्रतिशत अंक और विशिष्ट उपलब्धि लाने वाले जिला समिति को सीधे आवेदन कर सकते हैं। बैठक में अशोक पाठक, भागीरथ व्यास, विष्णु रावल, सुरेश उपाध्याय,मनोहर जोशी ने विचार रखे।